IMG-20260124-WA0020
आदेश

वेदिक इंटरनेशनल स्कूल पर हुई कार्यवाही, दोनों बच्चों को तत्काल टी.सी. देने का निर्देश

जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने लिया संज्ञान, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया पत्र

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कलम में बहुत ताकत होती है बस शर्त यह है कलम का उपयोग जनहित और लोकहित में किया जा रहा हो। फिर चाहे वह कलम प्रशासनिक अधिकारियों के हो या फिर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का, कलम की नोक जब न्याय के लिए टेढ़ी होती है। फिर पीड़ित को इंसाफ पाने से कोई नहीं रोक सकता है। वेदिक इंटरनेशनल स्कूल के अमानवीय कृत दो बच्चों के टी. सी. देने के एवज में उसके मां से 6 लाख 15 हजार के मांग करने के संबंध में खबर का प्रकाशन किया था। आवेदिका के आवेदन पत्र और मीडिया खबर के माध्यम से जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की अपेक्षा के बाद रायगढ़ जिला शिक्षा विभाग हरकत में आया है। इस मामले में  जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल को तत्काल प्रियंका पांडेय पति स्वर्गीय विनय पांडेय के दोनों बच्चों का टी.सी. देने को तत्काल निर्देशित किया है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ जिला पंचायत परिसर, छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ ने पत्र क्रमांक/2443 जारी कर संचालक / प्राचार्य वैदिक इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली जिला-रायगढ़ को पीड़ित परिवार को टी.सी. प्रदाय करने को कहा है। संदर्भित पत्र के माध्यम से आवेदिका श्रीमती प्रियंका पाण्डेय पति स्व. श्री विनय पाण्डेय ग्राम-टाड़ापारा पो. गोरपार तह. – खरसिया जिला-रायगढ़ (छ.ग.) के दोनों बच्चे विभोर पाण्डेय कक्षा 10 वीं एवं विशेष पाण्डेय कक्षा-8 वीं का आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण फीस माफ कर टी.सी. प्रदाय करने संबंधी पत्र जारी किया गया था, परन्तु आज पर्यन्त आपके द्वारा आवेदिका को टी.सी. प्रदाय नहीं किया गया है। आपको निर्देशित किया जाता है कि आवेदिका के दोनों बच्चों को तत्काल टी.सी.प्रदाय कर कलेक्टर महोदय एवं इस कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच