IMG-20260124-WA0020
RAIGARH

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन खरसिया के ब्लॉक संयोजक बने – दीनबंधु जायसवाल

ब्रम्होस न्यूज रायगढ़। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जो कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न कर्मचारी एवं अधिकारियों के संघों का संयुक्त गठबंधन है। जिसके अगुवाई में राज्य के शासकीय सेवक अपने हक और अधिकार का आवाज लगातार बुलंद कर रहे हैं जो विश्वासनीय समूह बन चुका है। जिसके विकासखंड खरसिया जिला रायगढ़ का ब्लॉक संयोजक  दीनबंधु जायसवाल को बनाया गया है। श्री जयसवाल छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हैं एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन खरसिया के महासचिव है। एक सक्रिय, मिलनसार वह जुझारू कर्मचारी नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके पास कर्मचारी नेतृत्व का 25 वर्षो का एक लंबा अनुभव है और अपने कार्य शैली से एक अलग पहचान बनाए है। फेडरेशन के ब्लॉक महासचिव बनाया गया। तब से फेडरेशन के सभी कार्यक्रम में आगे आकर कार्य करते रहे हैं। जिसको देखते हुए खरसिया के फेडरेशन से जुड़े सभी कर्मचारी प्रतिनिधियों ने  दीनबंधु जायसवाल  को फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक बनाया है। जिस आशय का पत्र जिला संयोजक  आशीष रंगारी द्वारा जारी किया गया है।  दीनबंधु जायसवाल को ब्लॉक संयोजक बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन, उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, जिला अध्यक्ष राजकमल पटेल, सहायक शिक्षक फैडरेशन के जिलाध्यक्ष राहुल डनसेना, विकासखंड खरसिया के फेडरेशन के पदाधिकारी सर्व रमन यादव, मनसाय यादव, नोहर साय गबेल, श्रीमती गीता जायसवाल, गुलाब सिंह कंवर, हनुमंत दर्शन, पुनीता दर्शन, रोहित पटेल, गोविंद लघु, उत्तम पटेल, सयुक्त शिक्षक संघ खरसिया के श्याम जायसवाल, लकेश्वर राठौर, अशोक राठौर, टेकराम राठोर, सुखराम बघेल, श्रीमती किरण शर्मा, झंकेश्वर नायक आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दिया है एवं आगे कर्मचारी हित में निरंतर कार्य होने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी