मौत

नदी में नहाने के दौरान डूबे वृद्ध की 19 दिन बाद मिली लाश

ब्रम्होस न्यूज़ । मना किया था फिर भी नहीं माना था ग्रामीण

ब्रम्होस न्यूज रायगढ़। मना करने के बाद भी नदी में नहाने गयेे 50 वर्षीय वृद्ध की आज 19 दिन बाद लाश बरामद की गई है। दर असल मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुरर की है।इस मामले में पुलिस केे अनुसार ग्राम बलभद्र पुर निवासी पुनऊ राम राठिया पिता मेहत्तर राठिया 20 अगस्त को अपने गांव के बलभद्रनाला में नहाने गया था। वहां पानी का बहाव तेज होने के कारण ग्रामीणों ने उसे गहरे पानी में उतरने से मना किया था परंतु मृत्क नही माना और गहरे पानी में उतर गया । वहां देखते ही देखते वह पानी मेंं डूब गया। उसेे चक्रधर नगर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नाला में डूढ़ने का बहुत प्रयास किया परंतु न उसकी लाश नही मिली और न ही उसका कोई अतापता चला जो आज बरघाट में  बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृत्क की लाश पूरी तरह गल गई है। उसकी लाश तिलगा भगोरा के बीच बरघाट में पानी के ऊपर तैरते  देखा गया । जिसे देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर लापता मृत्क की लाश बरामद कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन