विकास की संभावनाएं

राज्यसभा सांसद कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह ने की अरविंद हरीप्रिया से सौजन्य मुलाकात

ब्रम्होस न्यूज़ सारंगढ़ । राज्यसभा सांसद कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह आज संक्षिप्त प्रवास पर सारंगढ़ पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता जिला भाजपा के प्रवक्ता अरविंद हरीप्रिया के निवास में सौजन्य मुलाकात की। सांसद देवेंद्र प्रताप के प्रवास के दौरान नए गठित सारंगढ़ जिले एवं उसमें विकास की संभावनाओं ,गोमर्ड्डा वन अभ्यारण तथा रेलवे सुविधा आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार विमर्श हुआ । कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। मोदी जी के नेतृत्व में और विष्णु के सुशासन में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति कर रहा है। सारंगढ़ जिले के विकास के लिए भी राज्य सरकार की ओर से कोई कमी नहीं रहेगी । सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने सारंगढ़ में पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा की तथा आगामी पंचायत चुनाव एवं उससे जुड़े विषयों पर भी विचार विमर्श किया। चर्चा के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू छाबड़ा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
जनजाति विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे शासन-प्रशासन : रवि भगत ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी