IMG-20260124-WA0020
उपेक्षा

अधोसंरचना मद के आबंटन में कांग्रेसी वार्ड की जनता से भेदभाव का आरोप

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। अधोसंरचना मद के आबंटन में कांग्रेसी पार्षदों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया गया है। जिसमें नगर निगम के सिर्फ भाजपा पार्षदों को ही विकास करने के लिए राशि आबंटन की गई है। उक्त बातें आज कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रकाश नायक सहित महापौर जानकी काटजू तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला  तथा सभापति जयंत ठेठवार ने कहा । उन्होंने बताया कि  अधोसंरचना मद कि जिस राशि से शहर विकास की गणना की जाती है उन राशि के आवंटन को लेकर नियम विरुद्ध तरीके से इस्तेमाल किया गया है। नगर निगम के जिन 22 वार्डो में भाजपा पार्षद है। उन सभी भाजपा पार्षदों को 20-20 लाख रुपए प्रति वार्ड के हिसाब से लगभग 4 करोड़ 38 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। जबकि बाकी जितने भी वार्डों में कांग्रेसी पार्षद है । उन वार्डों के पार्षदों के लिए कोई राशि  स्वीकृत नही किया गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में राज्य सरकार द्वारा अधोसंरचना मद से जो राशि स्वीकृत होती थी। उसमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वार्ड विकास के हिसाब से राशि दी जाती थी परंतु इस तरह एक तरफ भेदभाव नहीं किया जाता था किंतु भाजपा शासन काल में कांग्रेसी पार्षदों के साथ इस तरह के भेदभाव कर शहर विकास को अनदेखी किया जा रहा है। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि भाजपा शासन काल आते ही उनका नजरिया बदल गया है और जिस 23 फोटो की अपेक्षा की गई है । क्या वहां के निवासी भाजपा सरकार को वोट नहीं दिए होंगे। कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में रहने वाले जनता को भाजपा सरकार को जवाब देना होगा।

———- 

न प्रस्ताव बना न हीं एमआईसी में आया और हो गया पास 

पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक सहित कांग्रेसी नेताओं तथा महापौर ने सीधे-सीधे रायगढ़ विधायक पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अधोसंरचना की उक्त राशि कब पास हुई क्या इसके लिए कब प्रस्ताव बनाया गया नगर निगम के एमएससी तक को इसकी जानकारी नहीं यही नहीं उक्त प्रस्ताव और राशि के स्वीकृत होने की जानकारी महापौर तक तो नहीं दी गई और सीधे-सीधे 80 लख रुपए का टेंडर लगा दिया गया है। निगम के सभापति जयंत ठेठवार ने बताया कि अधोसंरचना मद की राशि की स्वीकृति को लेकर न तो परिषद में आया और न ही एमआईसी में रखा गया फिर कब और कैसे  स्वीकृत हो गया पता ही नही ।

——- 

सीएम से करेंगे मुलाकात

पत्रकार वार्ता में महाप और जानकी कार्टून ने बताया कि इस मामले को लेकर कांग्रेस जल्द ही सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी और इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात किया जाएगा ताकि कांग्रेस वार्ड में हुए भेदभाव को दूर किया जा सके।

———- 

हमने दिखाई थी दरिया दिली

कांग्रेस शासन काल में हर वालों से प्रस्ताव मनाया जाता था। चाहे वह भाजपा वार्ड ही क्यों ना हो परंतु भाजपा के शासनकाल आते ही उन्होंने अपना रंग दिखा दिया और आवंटन में भेदभाव करते हुए न सिर्फ कांग्रेस से पार्षदों के साथ भेदभाव कर रही है। बल्कि वार्ड विकास के नाम पर शहर की जनता के साथ में भेदभाव कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच