आदेश

कार्य नहीं करने पर ठेकेदार को जारी किया गया नोटिस


ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। वार्ड क्रमांक 24, 25 एवं 47 टाइल्स कार्य, नाली पर स्लैब कार्य एवं तालाब में पचारी निर्माण के कार्य समय पर नहीं करने पर ठेकेदार को निगम प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया है। नोटिस पर कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने की बात कहते हुए कार्य नहीं करने की स्थिति पर ब्लैकलिस्टेड करने एवं अमानत राशि को राजसात करने की चेतावनी दी गई है।
कृष्ण वाटिका निवासी स्काई हाई इंटरप्राइजेज द्वारा वार्ड क्रमांक 24 पटेल घर से पुलिया तक नाली पर स्लैप कार्य, वार्ड क्रमांक 25 गढ़कलेवा के सामने टाइल्स कार्य एवं वार्ड क्रमांक 47 विजयपुर दीवानमुंडा तालाब में पचारी निर्माण के कार्य लिए गए हैं। ठेकेदार द्वारा वर्तमान में कार्य बहुत धीमी अथवा बंद कर दिया गया है। इस पर निगम प्रशासन द्वारा ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण करने की बात कही गई है। इसी तरह कार्य नहीं करने की स्थिति पर निगम के समस्त कार्यों से ब्लैकलिस्टेड करते हुए अमानत राशि को राजसात करने की चेतावनी दी गई है। इसी तरह पार्षद निधि से वार्ड क्रमांक 22 में देवांगन घर से जयसवाल घर तक एवं सिंधी काली कॉलोनी झूलेलाल परिसर में सीसी सड़क 8 प्रतिसत अधिक एस ओ आर मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन प्रोपराइटर राकेश सिंह कालिंदी कुंज से कार्य की लागत 11 लाख 53 हजार एवं पूर्ण करने की अवधि बरसात को छोड़कर तीन माह का अनुबंध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन