IMG-20260124-WA0020
CHHATTISGARH

3 महिलाओं की मौत, हाथियों ने कुचला 

ब्रह्मोस न्यूज़ कोरबा। जिले में हाथियों के गतिविधि की खबरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही थी। हाथियों का दल जांजगीर जिले से कोरबा के खदान इलाके में दाखिल हुए थे। हालांकि बाद म पुष्टि हुई कि लोनर हाथी था। भटका हुआ यह हाथी गेवरा खदान से लगे भिलाई बाजार से होते हुए नरई बोध, गेवरा बस्ती से होकर खोडरी पहुंचा था। यह हाथी लगभग दिनभर हाथी खोडरी ग्राम के वृंदावन में डेरा जमाये हुए था। वही अंधेरा होने के बाद वह बाहर आया और पाली की तरफ बढ़ गया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों का सामना उस हाथी से हो गई। इनमे दो महिलायें थी जिसे हाथी मौके पर ही कुचल दिया। 

ख़बरों के मुताबिक़ हाथी ने सुबह भी एक महिला को अपना शिकार बनाया था। इस तरह एक ही दिन में कोरबा जिले में हाथी के हमले से तीन-तीन लोगों ने जान गंवा दी। इस घटना के बाद कटघोरा वनमंडल के अफसर और कर्मचारियों के साथ क्षेत्र की पुलिस भी सक्रिय हो गई हैं। वह लगातार हाथी की गतिविधि पर नजर बनाये हुए हैं। रहवासीलाके में लोनर हाथी के चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच