IMG-20260124-WA0020
पौध रोपण

गहना झरिया के हितग्राहियों ने आवास परिसर में किया पौधरोपण

आम, जामून एवं कटहल के लगाए पौधे, पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने की जताई प्रतिबद्धता

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़।  जनपद पंचायत लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत गहना झरिया में 333 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए जा चुके है। जिसके पश्चात आज एक पेड़ मां के नाम 2.0 योजनान्तर्गत इन हितग्राहियों को आम, जामून एवं कटहल के दो-दो पौधों का वितरण किया गया। जिसे हितग्राहियों ने अपने पूर्ण हुए आवासों के आसपास रोपित किए। इस दौरान हितग्राहियों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। यह अभियान पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और मातृत्व के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का सुंदर तरीका भी है।
एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के तहत हितग्राहियों ने अन्य स्थानों में भी पौध रोपण एवं अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का संकल्प लेते हुए इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। सीईओ जनपद लैलूंगा  सनत नायक ने बताया कि इस अभियान को बढ़ाते हुए आगामी दिनों में ग्राम-तोलमा में शासकीय पड़त भूमि में वृहत वृक्षारोपण की कार्ययोजना बनायी गई है। जिसमें वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पौधा प्रदान किया जाएगा। वहीं ग्राम सरपंच एवं ग्रामीणों के सहयोग पौध रोपण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर सीईओ जनपद लैलूंगा  सनत नायक, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, उप अभियंता, तकनीकी सहायक एवं जनपद स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन