IMG-20260124-WA0020
स्थापना दिवस

सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स की 7वीं वर्षगांठ: राष्ट्रव्यापी वर्चुअल बैठक-विस्तार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर

बैठक में यह निश्चय लिया गया कि मोटिवेशनल सेशन, स्वास्थ्य शिविर, छात्र जागरूकता कार्यक्रम आदि जिला-अधिकारियों के सहयोग से चलाए जाएंगे।

ब्रह्मोस न्यूज कुडेकेला। 14–15 जून 2025सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स ने अपने 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक का सफल आयोजन किया, जिसमें देश भर से सक्रिय पदाधिकारी और सदस्य जुड़े। बैठक का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम सिंह चौहान और महासचिव वाहिद सिद्दीकी ने किया। इस दौरान संगठन विस्तार, कोषीय पारदर्शिता, महिला और युवा सशक्तिकरण, तथा आगामी मानवाधिकार दिवस की योजना पर विशेष चर्चा हुई।

मुख्य बातें:- दर्पण पोर्टल पर मान्यताराष्ट्रीय अध्यक्ष खेम सिंह चौहान ने बताया कि फोरम को भारत सरकार के ‘दर्पण पोर्टल’ पर मान्यता प्राप्त हो चुकी है, जो संगठन की पारदर्शिता और समाजोन्मुखी कार्यशैली का प्रतीक है। स्तरीय कार्यक्रमों की शुरूवात बैठक में यह निश्चय लिया गया कि मोटिवेशनल सेशन, स्वास्थ्य शिविर, छात्र जागरूकता कार्यक्रम आदि जिला-अधिकारियों के सहयोग से चलाए जाएंगे। महिला विंग का नेतृत्वट्रेड यूनियन लीडर व सामाजिक कार्यकर्ता सत्यवाणी को राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

कोषीय पारदर्शिता और नियुक्तियाँशेखर शिल्खे द्वारा प्रस्तुत :- फोरम की वित्तीय रिपोर्ट को संतुलित व पारदर्शी माना गया; वहीं पंकज सिंह को राष्ट्रीय उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।युवा विंग और राज्य स्तरीय व्यापक योजनाएँयुवा विंग को सक्रिय करने एवं संगठन विस्तार पर जोर देते हुए महासचिव वाहिद सिद्दीकी ने वरुण चौहान की सराहना की।साथ ही गणपत चौहान ने बस्तर, रायगढ़, सरगुजा इलाकों में छत्तीसगढ़ के विस्तार की रूपरेखा तैयार होने की जानकारी दी, जबकि अन्य राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में संगठन की संभावनाएँ भी परखी गईं। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस, 10 दिसंबर 2025आगामी 10 दिसंबर 2025 को मानवाधिकार दिवस पर एक विशेष राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई; इस कार्यक्रम में देशभर से प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

 बैठक में शामिल प्रमुख प्रतिनिधि:- खेम सिंह चौहान (राष्ट्रीय अध्यक्ष.) वाहिद सिद्दीकी (महासचिव), हरिकृष्ण पासवान ,रामबाबू चतुर्वेदी,आर. एस तोमर,सफदर, सिद्दीकी,सत्यवाणी, शेखर शिल्खे. गणपत लाल चौहान , रमेश मिश्रा,प्रभात कुमार, बुधराम अग्रवाल, अंकुर सोम, डॉ. हिमानी सोम, आशुतोष यादव, पंकज सिंह, वरुण चौहान, भीमराव शेगोकार, आशुतोष पाटिल,जितेन्द्र केसरी, मोहन सिंह गंधर्व, याशिफ धनानी, सुमित अरोरा, पंकज अग्रवाल, राजू भगत, अंकुर, ज्योत्सना, कासव डा. वासुदेव यादव, सोशल फोरम की यह बैठक विस्तारवादी रूप में संचालित हुई। संगठन ने वित्तीय पारदर्शिता, महिला और युवा सशक्तिकरण तथा सोशल वेलफेयर कार्यक्रमों पर केंद्रित होते हुए 10 दिसंबर को आयोजित होनेवाले क्षेत्रीय-राष्ट्रीय कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन