IMG-20260124-WA0020
पर्यावरण संरक्षण

पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने पर्यावरण दिवस पर दी बधाई

एक पेड़ माँ के नाम” पहल के लिए प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा यह अभियान हर माँ के त्याग, प्रेम और बलिदान को प्रकृति में एक पेड़ के माध्यम से सम्मानित करता है

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । पर्यावरण दिवस पर विधायक रायगढ़ वित्त पर्यावरण मंत्री ओपी ने प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए सोशल मंच में वीडियो साझा किया जिसमें पीपल पीपल से हरियाली लाए जाने का संदेश है वीडियो में यह बताया गया कि पेड़ लगाने से धरती मुस्कुराएगी। एक पीपल पेड़ पीढ़ियों के लिए जीवन का वरदान बन जाता है। भारतीय संस्कृति से गहरा नाता रखने वाला यह वृक्ष सदियों तक स्थायित्व का प्रतीक है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ शासन का पीपल वृक्षारोपण अभियान आज एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जो राज्य के सभी क्षेत्रों में जलवायु, संस्कृति और सामुदायिक चेतना को जोड़ रहा है। ओपी ने कहा पर्यावरण दिवस संकल्प लेने का अवसर है भावी पीढ़ियों के लिए “पीपल फॉर पीपल” अभियान को अपनाएँ और इसे बढ़ावा देने की अपील की। मंत्री श्री चौधरी ने “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के लिए प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा यह अभियान हर माँ के त्याग, प्रेम और बलिदान को प्रकृति में एक पेड़ के माध्यम से सम्मानित करता है। इस पहल से हर व्यक्ति को माँ के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अनमोल अवसर मिला है। माताओं के नाम से एक पेड़ लगाते हुए पर्यावरण के साथ-साथ माँ के प्रेम को भी अमर बनाएँ जाने की मार्मिक अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी