IMG-20260124-WA0020
फिजूलखर्ची

हर एक्जाम में बड़ी संख्या में क्वेश्चन बुकलेट ओएमआर शीट  हो रहे है अनुपयोगी

03 साल से फ्री प्रतियोगी परीक्षाओं में पर्यावरण की बर्बादी देख ड्यूटी करने वाले वीक्षक ने सीएम को पत्र भेजकर पर्यावरण बचाने लगाई गुहार

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। 22 फरवरी को प्री बीएड प्री डीएलएड परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।पर्यावरणविद संस्कार श्रीवास्तव ने सीएम शिक्षा मंत्री व्यापम को ईमेल कर प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षा शुल्क का प्रावधान रखने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने 2022 से सीजीपीएससी व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की बेरोजगारी का हवाला देते हुए निशुल्क आवेदन की परंपरा शुरू की थी। वे इन परीक्षाओं में वीक्षक का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह देखा कि परीक्षार्थी इस निशुल्क आवेदन का सम्मान नहीं कर रहे हैं। बड़ी संख्या अब्सेंट रहते हैं। लिहाजा बड़ी संख्या में क्वेश्चन बुकलेट ओएमआर मार्कशीट यह परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं को वापस भेजनी पड़ती है। इससे कागज पर्यावरण का बड़ी मात्रा में नुकसान हो रहा है। निशुल्क व्यवस्था का गलत ढंग से फायदा उठाते हुए परीक्षार्थियों ने इसको मनमानी बना लिया है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण की पवित्र भावना के उलट है। इस तरह की निशुल्क व्यवस्था को ही समाप्त कर दिया जाए। जिससे कि बड़ी मात्रा में हो रही कागज की बर्बादी को रोका जा सके।

    २२ मई को पूरे राज्य में प्री बीएड प्री डीएलएड परीक्षा हुई है। सभी केंद्रों में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रतियोगी परीक्षाओं को वोट बैंक नहीं बनाया जाना चाहिए चाहे सरकार कोई भी हो। हम सभी पर्यावरण को बचाने की बजाय उसका नुकसान कर रहे हैं। फ्री प्रतियोगी परीक्षा की परंपरा अनुचित है। फ्री बंद होना चाहिए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button
    error: Content is protected....
    Latest
    महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन