काबलियत

रायगढ़ जिले से 10 वीं के 3 छात्रो ने टॉप टेन में पाया स्थान, 12 वीं में दो छात्रों ने मेरिट लिस्ट में दर्ज करवाया नाम

दसवीं-बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित, मेरिट लिस्ट में रायगढ़ जिले के पांच छात्रों ने बनायी जगह

रायगढ़ जिला हुआ गौरवान्वित

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें जिले के पांच छात्रों ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाकर रायगढ़ जिले को गौरवान्वित किया है। इनमें कक्षा 10 वीं की मेरिट लिस्ट में तीन छात्रों ने स्थान बनाया है। वहीं कक्षा 12 वीं में दो छात्रों ने टॉप टेन में जगह हासिल की है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिले के सभी सफल छात्रों पूरे जिला प्रशासन की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपेक्षा अनुरूप परिणाम नहीं आने वाले छात्रों से कहा कि आप हतोत्साहित न हो बल्कि दुगुने जोश से आगे कड़ी मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
कक्षा 10 वीं के मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वालों में सेंट माईकल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल लैलूंगा की छात्रा हेमलता पटेल ने 98.83 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह गुड्स वैली हाईस्कूल कसडोल तमनार की छात्रा आयुषी कुमारी ने 98.17 प्रतिशत अंक के साथ सातवां स्थान एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल कोतरा के छात्र रौनित चौहान ने 97.83 प्रतिशत अंक पाकर नौंवा स्थान बनाया है। कक्षा 12 वीं के मेरिट लिस्ट में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कोड़ातराई की छात्रा कृतिका यादव ने 96.60 प्रतिशत अंक के साथ पूरे प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया है। वहीं एम.पी.शालिनी हायर सेकेण्डरी स्कूल बोईरदादर, रायगढ़ के छात्र तरंग अग्रवाल ने 96.20 प्रतिशत अंक के साथ मेरिट लिस्ट में आठवें स्थान पर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन