IMG-20260124-WA0020
देश का जवाब

पहल गाम आतंकी हमले का करारा जवाब है ऑपरेशन सिंदूर-ओपी चौधरी

आतंकी हमले में 26 पर्यटकों को खोने के बाद आपरेशन सिंदूर के तहत देश की सेना ने दिया करारा

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। देर रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुए आपरेशन सिंदूर के तहत ह जाबांज भारतीय सैनिकों के द्वारा किए गए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा मोदी सरकार के पहले भी आतंकी हमले होते रहे है लेकिन जवाबी हमलों में मोदी सरकार जैसी दृढ़ इच्छा शक्ति नजर नहीं आई। मोदी सरकार के दौरान उड़ी हमले के बाद भारतीय सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया।पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के 40 जवानों को खोने के बाद जवाबी हमले में भारत ने एयर स्ट्राइक की। कश्मीर के पहल गाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों को लखोने के बाद आपरेशन सिंदूर के तहत देश की सेना ने करारा जवाब दिया। आतंकी हमलों में देश की माताओं का सिंदूर उजड़ा उसका बदला लेने के लिए आपरेशन सिंदूर मिशन चलाया गया। ओपी चौधरी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को कड़ा सन्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन