IMG-20260124-WA0020
शिविर

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की शाखा जिगना में निःशुल्क नेत्र शिविर से मिला 107 मरीजों को लाभ

शिविर में 75 मरीजों को किया गया निशुल्क चश्मा वितरण  63 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। जांच के दौरान 05 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा रायगढ़ की शाखा जिगना में औघड़ की मड़ई में आयोजित निःशुल्क नेत्र उपचार शिविर में 107 मरीजों को लाभ मिला । बुधवार को यह आयोजन अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में किया गया था। मरीजों का जाँच डॉ. संदीप शर्मा द्वारा की गई। शिविर में 75 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। वही 63 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। जांच के दौरान 05 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया। 29 मरीजों का चश्मा बनने हेतु अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा की रायगढ़ शाखा में भेजा गया । जिनका वितरण अगले नेत्र शिविर में वितरण किया जाएगा। अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में यह आयोजन माह में तीन बार हर माह की 10, 20 और 30 तारीख को किया जाता है। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में बनोरा से जुड़ी हर शाखा में मानव सेवी गतिविधियां जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन