परीक्षा

प्रयास आवासीय विद्यालय: कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-admission-Detail से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु 20 अप्रैल 2025 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्राक्चयन परीक्षा आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-admission-Detail से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। परीक्षार्थियों को अपना नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज दो फोटो, आधार कार्ड के साथ परीक्षा तिथि को प्रात: 9 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षार्थी साथ में स्वयं का पानी बॉटल, काला, नीला बाल पेन, पेसिंल, इरेजर इत्यादि भी साथ लाएं। केन्द्र में केलकुलेटर, मोबाइल फोन, पर्स अथवा इलेक्ट्रानिक सामग्री पूर्णत: वर्जित होगा। फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड के संबंध में कठिनाई होने पर कार्यालय कलेक्टर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...