मनोरंजन

रेनबो विद्यालय में नन्हें मुन्ने बच्चों ने मनाया गर्मी में स्पेलश पूल डे

शाला प्रांगण में एक्टिविटी के दौरान बच्चों ने खिलौनों से खेलते हुए, डांस करते हुए गर्मी से राहत पायी व वाटर स्पोर्ट्स का खूब मजा किया

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़ ।  शैलेन्द्र नगर बोईरदादर स्थित रेनबो विद्यालय ने गर्मी से राहत पाने के लिए आज बच्चों के लिए स्प्लेश पूल डे का आयोजन किया । जिसे जोश से भरे बच्चों ने अपने दोस्तों के साथ ठन्डे पानी की फुहारों से खेलते हुए आनंद व मस्ती के साथ बिताया ।

शाला प्रांगण में एक्टिविटी के दौरान बच्चों ने खिलौनों से खेलते हुए, डांस करते हुए गर्मी से राहत पायी व वाटर स्पोर्ट्स का खूब मजा किया। नन्हे मुन्नों को मुस्कुराते व खिलखिलाते देख सभी शिक्षिकाएं व अभिभावकगण खुश थे। स्प्लेश पूल क्षेत्र के आस पास बच्चों को आकर्षित करने रंग बिरंगी रचनात्मक सजावट की गयी थी।
रेनबो विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ साथ पाठ्य सहगामी गतिविधियों का आयोजन बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु समय समय पर किया जाता है। क्योंकि ऐसी गतिविधियाँ शिक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए सहायक होती है। आज बच्चों ने ऊर्जावान और हाइड्रेटेट रहने के लिए नींबू पानी का भी लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...