डायल 112

डायल 112 में गूंजी किलकारी, पुलिस वाहन में सुरक्षित प्रसव

डिलिवरी के तुरंत बाद मां और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया

ब्रह्मोस न्यूज घरघोड़ा। क्षेत्र में डायल 112 की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक गर्भवती महिला ने पुलिस वाहन में सुरक्षित रूप से बच्चे को जन्म दिया। यह घटना तब घटी जब प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की मदद के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल ले जाते समय प्रसव की स्थिति बन गई। डायल 112 को सूचना मिली कि घरघोड़ा के उरांवपारा में रहने वाली 33 वर्षीय कमला उरांव, पत्नी मालिक राम उरांव, को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस आरक्षक धीरेन्द्र गोंड और चालक जनार चौहान तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला को एम्बुलेंस में लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। लेकिन रास्ते में दर्द बढ़ने पर हालात की गंभीरता को समझते हुए टीम ने सूझबूझ से काम लिया और पड़ोस की महिलाओं की मदद से पुलिस वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया। डिलिवरी के तुरंत बाद मां और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया। परिवारजनों ने डायल 112 की तत्परता और पुलिसकर्मियों के सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। यह घटना पुलिस की मानवता और सेवा भाव का उदाहरण बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन