राम नवमी

बुधवार को होगी  हिन्दू धर्म से जुड़े सभी समाज एवं संगठनों की होगी अहम बैठक

राम नवमी शोभा यात्रा को एतिहासिक बनाने हेतु बैठक

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। आगामी 6 अप्रैल को राम नवमी शोभा यात्रा को एतिहासिक बनाने हेतु कल  अग्रसेन भवन में आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में राम नवमी आयोजन समिति से जुड़े सदस्य प्रदीप गर्ग,गुरुपाल भल्ला,उमेश अग्रवाल जयंत ठेठवार सुरेश गोयल,आशीष ताम्रकार,दीपक पांडे,राजेश भारद्वाज, हरमीत घई,राकेश पांडेय,आशीष यादव ,प्रवीण द्विवेदी ने समवेत स्वर में कहा भगवान राम हिंदुओं के अराध्य है भारत का जनमानस उन्हें पूजता है। सनातन धर्म के महानायक भगवान राम के जन्मोत्सव परम्पर गत तरीके से धूम धाम से मनाया जाएगा।इसके पूर्व सुभाष चौक स्थित हनुमान मंदिर में विगत मंगलवार को युवाओं की शंख नांद बैठक भी संपन्न हुई । आज बैठक के दौरान सदस्यों के मध्य इस बात पर सहमति बनी कि आयोजन समिति पूरे उत्साह के साथ राम नवमी शोभा यात्रा को एतिहासिक बनाएगी। शोभा यात्रा से जुड़ी तैयारियों के संबंध में सदस्यों के मध्य राय मशविरा भी हुआ। आगामी बैठक बुधवार को अग्रसेन भवन में अपराह्न 4.30 बजे होगी जिसमें हिन्दू धर्म से जुड़े सभी संगठन एवं समाज प्रमुख शामिल होकर भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों के संबंध में भाग लेकर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन