IMG-20260124-WA0020
बजट

छत्तीसगढ़ का बजट निराशाजनक सारंगढ़ विधानसभा के साथ हुआ सौतेला व्यवहार -उत्तरी जांगड़े

रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ झारसुगुड़ा रेलवे लाइन के लिए बजट में नहीं प्रावधान

सारंगढ़ नवीन जिला में नर्सिंग कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज का नही जिक्र

कोसीर में नवीन महाविद्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए बजट में प्रावधान नहीं

भाजपा शासन काल में  हमेशा छला गया सारंगढ

ब्रह्मोस न्यूज सारंगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने छत्तीसगढ़ रजत जयंती बजट पेश 3 मार्च 2025 को विधानसभा में प्रस्तुत की बजट को लेकर सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि बजट बेहद निराशाजनक रही। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को सपने तो दिखाएं लेकिन वही पुरानी योजनाओं का नाम बदलकर काम चला रहे है उल्लेखनीय हो की सारंगढ़ बिलाईगढ़ नवीन जिला को बजट में निराशाजनक हाथ लगी जहां पुराने जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और उसकी डेवलपमेंट के लिए नवीन महाविद्यालय,कार्यालय की स्थापना की बात बजट में कही गई तो सारंगढ़-बिलाईगढ़ नवीन जिला के लिए एक भी प्रावधान बजट में नहीं किया गया। सारंगढ़ अनुसूचित जाति बाहुल्य जिला में नर्सिंग,कृषि,इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना अत्यंत आवश्यक थी। लेकिन बजट में एक भी सौगात सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को नहीं मिली है । साथ ही लम्बे अर्से से उच्चशिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा से वंचित कोसीर क्षेत्र में नवीन महाविद्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना का भी बजट में जिक्र नहीं किया गया है जो बेहद निराशाजनक है। इसी तरह बहुप्रतिक्षित मांग रायपुर बलौदाबाजार झारसुगुड़ा सारंगढ़ रेलवे लाइन के लिए भी बजट में प्रावधान नहीं है साथ ही नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के विकास के लिए कुछ भी नहीं है और विभागों को पुराने जिला से शिफ्टिंग नहीं करना तथा विभागों के नया भवन हेतु बजट का प्रावधान नहीं कुल मिलाकर कहा जाय तो ये बजट वित्त मंत्री के विधानसभा को छोड़कर बाकी जिलों के लिए विकास के नाम पर सूखा पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच