IMG-20260124-WA0020
बोर्ड एग्जाम

दसवीं इंग्लिश की परीक्षा में दिखाई दी क्रिकेट की दीवानगी

पहला वाक्य विराट इस प्लेइंग और दूसरा वाक्य इंडिया नीड नॉट टू वरी था

इस प्रश्न को देखते ही साथ क्रिकेट प्रेमी परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। इन दोनों बोर्ड परीक्षा के साथ चैंपियंस विश्व क्रिकेट भी चल रहा है। चैंपियन ट्रॉफी में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बल्लेबाजी भी जमकर चल रही है। भला दसवीं की परीक्षा क्रिकेट के प्रभाव से कैसे मुक्त रहती। विदेशी धरती पर चल रही क्रिकेट चैम्पियनशिप की छाप 5 मार्च को हुई दशमी की इंग्लिश परीक्षा में पूछे गए प्रश्न में देखने को मिली।

शिक्षक संस्कार श्रीवास्तव ने इसके लिए ऐसा रोचक अंदाज में पेपर सेट करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की सराहना की है। उन्होंने बताया कि कक्षा दसवीं की परीक्षा में ग्रामर संबंधी डू एज डायरेक्टेड के अंतर्गत दो वाक्य को ‘ एज लॉन्ग एज ‘ लगाकर संयुक्त वाक्य बनाने के लिए कहा गया था। इसमें पहला वाक्य विराट इस प्लेइंग और दूसरा वाक्य इंडिया नीड नॉट टू वरी था। इस प्रश्न को देखते ही साथ क्रिकेट प्रेमी परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा समाप्त होने के बाद इस प्रश्न को लेकर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के बीच काफी चर्चा रही। कक्षा दसवीं की परीक्षा का पेपर औसत विद्यार्थी की समस्या की दृष्टि से शानदा रहा। निबंध के अंतर्गत एक बार फिर कोरोना को लेकर प्रश्न पूछा गया। वहीं स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पैराग्राफ राइटिंग की भी शिक्षकों ने काफी सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच