IMG-20260124-WA0020
हादसा

खेत में दवा छिडकाव कर रहे दो ग्रामीणों की करंट की चपेट में आने से मौत

बोर पम्प का तार टूटने से हुई घटना,पुलिस जांच में जुटी

पहले एक ग्रामीण गिर गया अचानक, उसे देखने गए ग्रामीण की भी हो गई मौत

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़।  पुसौर ब्लाक के रेंगालपाली गांव में खेत में दवा छिडकाव करते समय करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की अकाल मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में पुसौर पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुसौर ब्लाक  अंतर्गत ग्राम रेंगालपाली गांव में सीताराम सिदार (40 साल ) एवं सुभाष निषाद (55 साल) अपने खेतों में दवाई छिडकाव कर रहे थे। इसी दौरान एक ग्रामीण  अचानक गिर गया जिसे अचानक गिरता देख दूसरा ग्रामीण उसे देखने जा पहुंचा और वह भी  करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि खेत में लगे बोर पंप का बिजली कनेक्शन का तार टूटकर खेत में गिरा था जिसकी चपेट में आने से उक्त घटना घटी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने आनन फानन में दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में ही दोनों की मृत घोषित कर दिया। इस मामले में फ़िलहाल मेडिकल कालेज की तहरीर पर थाना चक्रधर नगर में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है  पुसौर पुलिस को फाइल भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन