दुर्धटना

भूटान जा रही शराब से भरी कंटेनर पलटने से पियक्कड़ों की उमड़ी भीड़

वाहन चालक तथा खलासी की लोगों ने की बेतहाशा पिटाई

पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों बचाया और पहुंचाया अस्पताल

छाल थाना क्षेत्र के एडू के पास घटी घटना

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिले के छाल थाना क्षेत्र से एक बडी खबर निकल कर आ रही है। जिसमें छाल थाना क्षेत्र के ऐडू में एक शराब से भरी कन्टेनर पलट जाने से क्षेत्र में शराब की बोतल लेने पीयक्डडो में लूटपात मच गई है। पुलिसिया सूत्रों की माने तो वाहन क्रमांक यू पी 78 डीएन 3531 का चालक अपनी गाडी में शराब लेकर भूटान जा रहा था।

इसी दौरान ऐडू के पास उक्त वाहन पल्ट गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगो ने वाहन चालक तथा खलासी की बतहाशा पिटाई कर दी और पियक्डडो का हूजूम उमड़ पडा है। मामले की जानकारी छाल एवं खरसियां पुलिस को लगने पर तत्काल मौंके पर पहुंच गये है और किसी तरह  बीच बचाव कर गाडी के चालक एवं खलासी को लोगो की भीड़ से बचा कर अस्पताल पहुंचाया गया है। इस मामले में बताया यह भी जा रहा है कि जिले में चुनावी महौेल होने से उक्त घटना को चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। बहरहाल घटना के पश्चात खरसियां पुलिस की टीम तथा छाल पुलिस मौंके पर पहुंच चूकी है व मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में खरसियां थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने बताया कि शराब से भरी कंटेनर भूटान जा रही थी जिसमें गाडी के पलट जाने से लोगो की भीड़ ने वाहन चालक तथा खलासी की बेतहाशा पिटाई कर दी। इससे दोनो को अस्पताल भेजा गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी पुलिस अधिक्षक दिव्यांग पटेल को दिये जाने के बाद एसपी रायगढ स्वंय मौके पर पहुंचने रवाना हो गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...