IMG-20260124-WA0020
चुनावी कार्यवाई

भीतरी घात करने वाले 11 कांग्रेसी नेताओं पर गिरी निलंबन कि गाज

निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुई समीक्षा

एक्जिट पोल से मिल रहे बढ़त को लेकर कांग्रेसियों में दिख रही प्रसन्नता

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कांग्रेसी नेताओं को लेकर समीक्षा बैठक के बाद भीतरी घात करने वाले 11 कांग्रेसी नेताओं पर निलंबन की कार्यवाही की गई हैं। इसमे पूर्व पार्षद राकेश तालुकदार, मनोज साहू, देव साहू, राकेश तालुकदार, पिंकी बेगम, मोहन यादव,गणेश घोरे, किरण बरेठ, गोरेलाल बरेठ, जीवनलाल जांगड़े, रोहित महन्त को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है। यही नही निगम चुनाव के समीक्षा बैठक में जिन वार्डों में वोट कम गिरे उस पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए  अधिकृत प्रत्याशियों के विचारों को गंभीरता पूर्वक सुना गया और बेहतर परिणाम आने की उम्मीद पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि हमें किसी भी कीमत पर ट्रिपल इंजन की सरकार स्वीकार्य नहीं है। नगरीय निकाय चुनाव के संभावित नतीजे जो एक्जिट पोल से मिल रहे हैं। उसमें भी कांग्रेस की बढ़त दिख रही है जिसका श्रेय सभी कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों संगठन व वार्ड के मतदाताओं को ही जायेगा। वहीं, मतगणना में सभी प्रत्याशी व उनके द्वारा नियुक्त मतगणना सहयोगी पूरी मुस्तैदी से ईवीएम मशीन से आने वाले नतीजों के आंकड़ों को नोट करें ताकि कोई गड़बड़ी न हो। बैठक में कुछ वार्डों से नगरीय निकाय चुनाव में जिन-जिन लोगों के पार्टी विरोधी गतिविधियों पर संलग्नता व बतौर बागी होकर चुनाव लड़ने पर पार्षद प्रत्याशियों द्वारा शिकायत पत्र प्राप्त हुए हैं। उन पर तत्काल कार्यवाही कर पीसीसी को अवगत कराया गया। इसमे  जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के निर्देश पर जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव ने 6 साल के लिए मनोज साहू, श्यामलाल सारथी, देव साहू, राकेश तालुकदार, पिंकी बेगम, मोहन यादव, गणेश घोरे, किरण बरेठ, गोरेलाल बरेठ, जीवनलाल जांगड़े व रोहित महन्त को निष्कासित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन