मतदान

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने किया मतदान

शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। (11 फरवरी) कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने शासकीय इंदिरा गांधी बालक प्राथमिक शाला में बने मतदान केंद्र क्रमांक 51 में मतदान करने पहुंचे। यहां उन्होंने कतार में लगकर मतदान किया। कलेक्टर श्री गोयल ने नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाले सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कलेक्टर श्री गोयल ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव और नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय भी इस दौरान साथ रहे। कलेक्टर श्री गोयल ने मतदान केंद्रों में पीठासीन अधिकारियों को पूरी सजगता से मतदान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कतार में लगे वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को प्राथमिकता से मतदान करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...