IMG-20260124-WA0020
रोड़ शो

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रोड़ शो में उमड़ी जनता जनार्दन की भीड़

महापौर प्रत्याशी के दुकान में सीएम ने बनाई चाय और लोगो को पिलाया

शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पहुंचे मिनीमाता चौक और वहां बनाई महापौर प्रत्याशी की दुकान में चाय

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। निगम चुनाव को लेकर जहां भारतीय जनता पाटी के उम्मीदवारों का उत्साह देखते ही बन रहा है। वहीे भाजपा के पक्ष  में आज प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोड शो किया जिसे देखने शहर वासियों की भारी भीड़ उमड़ पडी थी। खास बात यह है कि निगम चुनाव में पहली बार प्रदेश के मुखिया का ऐतिहासिक रोड़ शो देखने को मिला।हर चौक चौराहों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान को फूल मालाओं से जमकर स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पाटी के उम्मीदवारों एवं कार्यकर्ताओं ने जगह जगह तोरण द्वार बना कर स्वागत सत्कार किया। सीएम के इस रोड़ शो में शहर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ देखते ही बन रही थी। शहर में पांव रखने तक की जगह नजर नही आ रही थी। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने निर्धारित समय में रायगढ़ पहुंचे और शहर के ह्रदय स्थल सत्तीगुडी चौक से रोड़ शो प्रारंभ किया। उनका काफिला घडी चौक होते हुए हंण्डी चौक, सिटी कोतवाली, गददी चौंक से सुभाष चौंक होते राम निवास टाकिज चौंक से शहीद चौंक होकर मिनीमाता चौंक पहुंचे जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  महापौर प्रत्याशी जीर्वधन चौहान की टपरी में चाय बना बनाई और लोगो को पिलाई।

पूर्व सभापति ने किया सीएम का भव्य स्वागत
खास बात यह है कि शहर के रामनिवास टाकिज चौक में पूर्व सभापति एवं वार्ड क्रमांक 19 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुरेश गोयल एवं उसके कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री का जबरदस्त स्वागत किया और फूलमालाओं से सीएम सहित वित्त मंत्री ओपी चौंधरी को लाद दिया।

भाजपामय हुआ शहर
आज मुख्यमंत्री के इस रोड़ शो को लेकर जिला मुख्यालय के सभी भाजपाईयों ने  सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी और पूरे शहर को भगवा रंग में रंग दिया था इससे सीएम के रोड़ शो  से पूरा शहर भाजपामय हो गया था। हर चौंक चौराहों एवं गली कूचो में कमल के फूल ही नजर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच