IMG-20260124-WA0020
चोरी

पेट्रोल पंप में खड़े डम्फर से आधी रात को अज्ञात चोरों ने पार कर दी 400 लीटर डीजल

फिर सक्रिय हो गए क्षेत्र में डीजल चोरो का गिरोह ,आशंका

जामपाली स्थित बाला जी फ्यूल्स में खड़ी 10 चक्का वाहन

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। नित नये कारनामों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले घरघोड़ थाना क्षेत्र में जहां आये दिन  भारी वाहनों से पेट्रोल डीजल चोरी होने कि घटना प्रकाश में आती रही है। वही इन दिनों एक बार फिर थाना क्षेत्र में डीजल चोरो का आतंक सिर चढ़ कर बोल रहा है। जहां हाल ही में जामपाली स्थित बाला जी फ्यूल्स में खड़ी एक 10 चक्का वाहन सेे अज्ञात  चोरो ने आधी रात को 400 लीटर डीजल गाडी की टंकी  तोड कर पार कर दिया । इस मामले में सूत्रों की माने तो मजे की बात यह है कि उक्त पेटोल पम्प सीसी टीवी से लैस होने और उसमें अज्ञात चोरो के तश्वीर कैद होने के बाद भी अज्ञात डीजल चोर पुलिस के हांथ नही लगें है और न ही समाचार लिखे जाने तक मामले में  कोई पुलिसिया  कार्रवाई  हुई है।

जबकि बताया जा रहा है कि जिस वाहन के मालिक आनंद कुमार अग्रवाल कि गाड़ी से डीजल पार हुए है उसने इसकी सारी जानकारीे घरघोड़ा थाना प्रभारी से फोन में बात होने के बाद उनके  वाटसप में सीसी टीवी फूटेेज का विडियो तथा डीजल के दस्तावेज तक उपल्ब्ध कराये जा चुके है। इसके बाद भी घटना के 24 घंटे बाद एफआईआर नही किया गया। यही नही इस मामले में वाहन मालिक आनंद कुमार की माने तो वह खुद घरघोडा थाने पहुंच कर घटना की सारी जानकारी थाने के मुंशी को देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही परंतु थाने के मुंशी ने भीे थाना प्रभारी के आने तक का हवाला  देकर एफआईआर दर्ज नही किया जो विडंबना ही है।

दर असल मामला कुछ इस प्रकार है।

2 फरवरी की रात्रि को वाहन मालिक आनंद कुमार अग्रवाल ने अपना 10 चक्का वाहन क्रमांक सीजी 13 ए जेड 0564 जो कि एसईसीएल बरौद में वाटर  स्प्रीक्ंिलग का काम करती है को जामपाली स्थित बाला जी फयूल्स में खड़ी किया था। उक्त गाडी से अज्ञात चोरो ने आधी रात को 400 लीटर डीजल पार कर दिया। सूत्रों के अनुसार अज्ञात चोर आधी रात को स्कार्पीयों में आये  और 10 चक्का वाहन के साईड में गाडेी लगा कर 400 लीटर डीजल निकाल कर चलते बने। चोरी का पूरा वक्या सीसी टीवी फूटेज में कैद है और इसकी सारी जानकारी घरघोड़ा थाना प्रभारी को उनके वाटस्प में घटना की जानकारी भेज दिया था फिर भीे इसमे अब तक पुलिसिया कार्रवाई नही हुई है। 

कही हो न जाये लाखों का खेला

बहरहाल पूर्व में घरघोड़ा थाना क्षेत्र में भारी वाहनों के स्टेपनी से लेकर डीजल पेट्रोल तथा और भी अन्य सामान पार हो जाना आम बात थी। जिस पर फिलहाल विराम लग गया था परंतु पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में एक बार फिर इस तरह की घटना घटित होने से लगता है कि क्षेत्र में डीजल चोरो का गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है जिसकी आशंका से इंकार नही किया जा सक्ता  जो एक रात में अगर इस तरह के दो से तीन गाडियों को  निशाना बना लेते होगें तो  एक महीने में लाखों का खेला हो जाता होगा। जबकि बताया यह भी जा रहा है कि धरघोडा थाना क्षेत्र से महज 90 किलो मीटर दूर ही उडिसा बार्डर लग जाता है। इस हिसाब से देखे तो आरोपी दिगर प्रांती भी हो सक्ते है। इसकी आशंका से इंकार नही किया जा सक्ता। 

क्या कहते है थाना प्रभारी घरघोड़ा

मामले की जानकारी मिली है । इसमे डीजल चोरो का कुछ सुराग हाथ लगा है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस पहले से लगी हुई है और  अपने मुखबिरों को लगा दिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड लिया जायेगा। 

राम किंकर यादव 

थाना प्रभारी घरघोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन