IMG-20260124-WA0020
सेमिनार

झारखंड के विशेषज्ञों ने दी हाथी मानव द्वन्द की जानकारी

ग्रमीणों व वन अमलो तथा स्कूली छात्रों को बताया  वन जीवों के साथ कैसे बना कर रखे तालमेल

कुड़े केला में हुआ हाथी मानव द्वंद का सेमिनार आयोजित

हरे पेडो को न काटे व पेड़ लगाएं व उसकी रखवाली करे

ब्रह्मोस न्यूज कूड़ेकेला। हाथी मानव द्वन्द पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जागरूकता एवं प्रशिक्षँण कार्यक्रम का आयोजन धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल परिक्षेत्र मे में हाथियों एवम मानव के बीच चल रहे द्वन्द को लेकर झारखंड से आये हाथी विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक तामस कर्मकार द्वारा हाथी ब्यवहार एवं जन सुरक्षा सम्बंधित जन जागरुकता कार्यक्रम का उपस्थिति जनप्रतिनिधियों ग्रमीणों व वन अमलो एवं स्कूली छात्रों को वन एवं वन जीवों के साथ कैसे तालमेल बना कर रहना चाहिए इसकी विसृत जानकारी दी गई।  यदि कहीं जाते वक्त हाथी से सामना हो जाये तो शरीर के कपड़े एवं अन्य कोई भी कपड़े उतार कर फेंक दें ताकि हाथी उसमे उलझ कर रह जाये ताकि आपको भागने का समय मिलेगा प्रयास ये रहे कि दाहिनी तरफ ही भागने का प्रयास करें ताकि हाथी को मूमेंट करने में थोड़ा समय लगता है। इस तरह कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई हाथी एक बहुत समझदार प्राणी है उसमें सूंघने की क्षमता बहुत अधिक होती है।

देखिये लाइव वीडियो….


रायपुर से आई वन्य प्राणी विशेषज्ञ नीतू गुप्ता ने स्कूली बच्चों के बीच टोकरी में दस टमाटर रखकर टमाटर उठाने की बात कही व डेमो के माध्यम से लोगो को यह बताने का प्रयास किया कि आपको जितने टमाटर की आवश्कता है उतना ही उठाये तभी जंगल सुरक्षित रहेंगे व लंबे समय तक साथ देंगे।  साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जलाने हेतु हरे पेडो को न काटे व पेड़ लगाएं व उसकी रखवाली करे मुख्यातिथि संजय गुप्ता द्वारा बिजली कटोती पर सवाल उठाये जिसपर नीतू गुप्ता ने बताया कि हाथियों के आवाजाही जिस ओर होती है उस तरफ की लाइनें बंद कराए जाते है। क्योंकि हाथियों की कई मौत विधुत करेंट से होना पाया गया है। इस अवसर पर आसपास गांव के सरपंच पंच जनप्रतिनिधि महिला पुरुष भारी संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित किया गया। छाल वन परिक्षेत्र प्रभारी रेंजर चन्द्रविजय सिदार कुड़ेकेला डिप्पी रेंजर सोहन राठिया, सुकदेव राठिया बनहर डिप्टी छोटे लाल मरकाम हाटी डिप्टी,परिसर रक्षक कुड़ेकेला दीपक नायक एवं छाल वनपरिक्षेञ के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत मे गांव के सरपंच सन्तराम राठिया ने हाथी व मानव के बीच द्वन्द के बारे में समझएस देते हुए कहा कि हाथी हमारे साथी है। जंगल हाथियों का आशियाना है यदि हम उनके आशियाने को उजड़ेंगे तो हाथि भी हमारे आशियानों को उझड़ेंगे हमे अधिक से अधिक पेड़ो को लगाने है व उनके संरक्षण करना है।नीतू गुप्ता ने यह भी बताया कि धरमजयगढ़ वन मंडल में छाल वन परिक्षेत्र ऐसा वन परिक्षेत्र है। जहां हाथियों के उदर पूर्ति व पानी की पर्याप्त होने से उन्हें यहां राश आ गया है। नीतू गुप्ता ने अंत मे स्कूली छात्रों के बीच फोटो साझा किया व धरमजयगढ़ वनमण्ड ल में हथिमित्रो के कार्य की प्रसंसा की हाथी मानव द्वन्द के बीच आयोजित कार्यक्रम छाल वन परिक्षेत्र में हाथी मानव द्वन्द का यह कार्यक्रम 9 द्वन्द में होने की जानकारी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच