विमोचन

संयुक्त शिक्षक संघ खरसिया के अवकाश कैलेंडर का एसडीएम एवं बीईओ ने किया विमोचन

एसडीएम  ने  सभी को नए वर्ष में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करने की दी शुभकामना

बीईओ ने इसे एक अच्छी परंपरा और कर्मचारी हित में अच्छा कार्य बताते हुए किया सराहना

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शासकीय सेवकों के लिए उपयोगी छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ विकासखंड खरसिया के अवकाश कैलेंडर 2025 का विमोचन 15 जनवरी 2025 को डॉ. प्रियंका वर्मा एसडीएम एवं शैलेश देवांगन बीईओ खरसिया, गिरजा शंकर शुक्ला उप प्रांताध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ के द्वारा सभाकक्ष खरसिया में संघ के पदाधिकारीयो और शिक्षको की उपस्थिति में हुआ। विमोचन कार्यक्रम में अतिथियों का बुके एवं पुष्पहार से संघ के पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया।

तत्पश्चात अतिथियों द्वारा कैलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम  ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी को नए वर्ष में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करने व नए वर्ष की शुभकामना दी। बीईओ ने इसे एक अच्छी परंपरा और कर्मचारी हित में अच्छा कार्य बताते हुए इसकी सराहना की। आभार प्रदर्शन विकासखंड अध्यक्ष दीनबंधु जायसवाल के द्वारा किया गया। विमोचन कार्यक्रम में संघ के गिरजा शंकर शुक्ला उप प्रांताध्यक्ष, दीनबंधु जायसवाल विकासखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष लकेश्वर राठौर , श्याम जायसवाल, टेकराम राठौर सचिव, छातराम पटेल महामंत्री, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा, सावित्री कुर्रे, यशवंत पटेल सहित संघ के पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...