स्वीकृति

केलो नदी पुल मरम्मत के लिए वित्त विभाग ने दी 3 करोड़ 11 लाख की मंजूरी

लोक निर्माण विभाग ने इस पुल के स्लैब के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक कार्यों का प्रस्ताव बनाया गया था।

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। वित्त विभाग ने रायगढ़ बायपास गोवर्धनपुर रामपुर मार्ग स्थित केलो नदी पर बने पुल के स्लैब पुनर्निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इस बहुप्रतीक्षित मांग हेतु रायगढ़ विधायक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर इस पुल के मरम्मत कार्य हेतु 3 करोड़ 11 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।

लोक निर्माण विभाग ने इस पुल के स्लैब के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक कार्यों का प्रस्ताव बनाया गया था। जिसे वित्त विभाग द्वारा तत्काल स्वीकृत कर दिया गया है। इस मरम्मत कार्य के जरिए पुलिया के जीर्णोद्धार से स्थानीय निवासियों के साथ साथ यहां से निरंतर गुजरने वालों के लिए राहत भरा कदम साबित होगा।

दुर्घटनाओं का खतरा हो जाएगा कम

इस जीर्णोद्धार से यातायात की सुगमता बढ़ने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा। रायगढ़ बायपास गोवर्धनपुर मार्ग पर पुल के मरम्मत कार्य की वित्तीय स्वीकृति से स्थानीय व्यापारियों में भी उत्साह है। मार्ग पर यातायात सुचारू होने से व्यापार को भी लाभ मिलेगा। वित्त विभाग से स्वीकृत राशि से पुल के पुनर्निर्माण का कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...