कबाड़ की तस्करी

जूटमिल पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा 3250 किलो कबाड़, ट्रक चालक गिरफ्तार

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध कबाड़ पर लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में कल जूटमिल पुलिस ने अवैध कबाड़ की बड़ी खेप पकड़ी है। यह कार्रवाई 23 दिसंबर की रात थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में की गई।

कांशीराम चौक पर नाकेबंदी कर ओडिशा से आ रहे ट्रक में लदे अवैध कबाड़ को पकड़ा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की और संदिग्ध ट्रक को रोका। ट्रक क्रमांक सीजी 13-एपी-2655 के चालक राजकुमार बसोड 47 वर्ष निवासी नेतनागर वार्ड क्रमांक 12, थाना जूटमिल, रायगढ़ से पूछताछ में कबाड़ के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इससे पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली जिसमें 32 क्विंटल (3,250 किलो) विभिन्न प्रकार का लोहे का कबाड़ पाया गया। अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। वाहन और कबाड़ को जब्त कर लिया गया है। आरोपी चालक के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 35(क),(ड)बीएनएसएस/303(2) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत, आरक्षक सुशील यादव और नरेश रजक शामिल थे। पुलिस की तत्परता और टीमवर्क से अवैध कबाड़ की तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन