सस्पेक्टेड

छात्रा की मौत के मामले में पुलिस को है अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार- वैदिक इंटरनेशनल स्कूल का मामला

डायरी जूट मिल पुलिस के पास आ चुकी है। पीएम रिपोर्ट आने की बाद जाएगी एफेशल जांच के लिए

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। वैदिक इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल में हुई छात्रा की मौत के मामले में कभी भी नया मोड़ आ सकता है। जिसमें फिलहाल पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

खास बात यह है कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को विधिवत सूचना नहीं दी थी। यही वजह है कि छात्रा की मौत के बाद उसकी लाश को सीधे परिजनों ने मालखरौदा ले गए जहां पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही छात्र की लाश का पोस्टमार्टम कराया जा सका जिसमें फिलहाल पुलिस को अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व ही वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में एक नाबालिक छात्रा के संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जिसमें स्कूल प्रबंधन ने घटना के पश्चात पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी और छात्रा को सीधे डॉक्टर के पास ले गए। वहां जिंदल फॉर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।इससे  परिजनों ने लाश को सीधे अपने ग्रह ग्राम मालखरौदा ले गए। वहां पर मृतक के पिता ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया था परंतु पुलिस के हस्तक्षेप करने पर ही  छात्रा की लाश का पोस्टमार्टम कराया जा सका। इसमें अब फिलहाल जूटमिल पुलिस को छात्रा की पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके पश्चात ही कोई कार्रवाई होगी। 

——– 

वर्जन

पीएम रिपोर्ट आने के पश्चात स्पेशल जांच के लिए जाएगी बिसरा 

वेदिक इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा के मौत के मामले में पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है उसके पश्चात मृतक के दूसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा।

 मोहन भारद्वाज 

थाना प्रभारी जूटमिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन