रेनबो के नन्हे बच्चों के नृत्य देख झूम उठे अभिभावक, धूमधाम से संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव

रेनबो के रंग में सजे पॉलीटेक्निक आडिटोरियम धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, VIBRANCE (नृत्य के रंग ) व SPARKLE (सपनों की चमक ) थी।
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पॉलीटेक्निक आडिटोरियम रायगढ़ में कल रेनबो इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल शैलेन्द्र नगर रायगढ़ व शाखा कुसमुरा के बच्चो ने अपना वार्षिकोत्सव VIBRANCE (नृत्य के रंग ) SPARKLE (सपनों की चमक ) थीम पर बड़े ही धूम धाम से मनाया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एम . डी. (एन. आर इस्पात) विजय अग्रवाल, अभिनव उपाध्याय (DSP ), दीपक अग्रवाल रेड क्रॉस समिति , अर्चना मिश्रा, सुरेशा चौबे असिस्टेंट कमांडेड , लता अग्रवाल लायंस क्लब , डाक्टर प्रभात पटेल , पंकज कंकरवाल तथा ब्राह्मण समाज से रमा शर्मा, मीरा शर्मा के द्वारा सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गई | कक्षा नर्सरी से कक्षा दसवीं व कुसमुरा शाखा के बच्चों ने उपस्थित मुख्य अतिथियों व गणमान्य लोगो का पुष्पगुछ से स्वागत किया। रेनबो के रंग में सजे पॉलीटेक्निक आडिटोरियम रायगढ़ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम VIBRANCE (नृत्य के रंग ) व SPARKLE (सपनों की चमक ) की थीम विभिन्न देशों के नृत्य तथा बचपन के सपने थी।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत गीत के साथ भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए मणिपुरी, लावणी , भंगड़ा ( हर्षिता , इरा, जयंती , मान्या, प्रगती , संस्कृति , भावना, हेमलता ) के बाद अफ्रीका से वाक्का – वाक्का (एलिज़ा, काव्या, मन्नत, श्रुति, अंशिका, वैष्णवी , आरती ) की धुन पर छात्रों ने धमकेदार प्रस्तुति दी | साथ ही नेपाली ( आरव, हिमांशु , चिराग, आयुष युग ), स्पेनिश ( प्रयान, अथर्व , ग्रेषु , लक्ष्य ) जापानीज ( देवांशी , नायशा , लक्ष्मी, गिरीशा , ख्वाहिश , हिमानी ), ब्राज़ील डांस ( मेहुल, संस्कार ,आदि, आन्या , अंशिका , जीया. दिविजा , सुरभि, ) जर्मनी के काऊ बॉय डांस (अवनीश , आदित्य , शौर्य ) में अंतराष्ट्रीय संस्कृति की सुन्दर छठा बिखेरी। प्री – प्रायमरी के छात्रों ने वेलकम नृत्य ( जनवी , संस्कृति , समृद्धि , टिया , समृद्धि ) नाचो – नाचो ( अनिरुध , अर्पित, अयांश, आयुष , मेघराज, शिवांश , समृद्ध , लक्ष्य ) सपने रे (अक्षिता , रियांशी, श्रीनिका , कनक , नित्या मोक्ष राजवीर , युग ) एक जिन्दरी ( समीर , अंश, विमल, खुशबु, चंचल, दिव्या, अदिति पलक ) गानों पर जोरदार नृत्य से एवं नृत्य नाटिका ‘ डोंट यूज़ प्लास्टिक’ से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कुसमुरा के नर्सरी, एल के जी के छात्रों ने भी ‘माँ की महानता’ का बखान सुंदर नृत्य के माध्यम से किया।

संस्था की शिक्षिकाओं के द्वारा निर्देशित सड़क सुरक्षा पर आधारित नाटक – ‘अपनी सुरक्षा अपने हाथ’ ( नरेश, कनिष्क, योगेंद्र, ताबिश, नैतिक, रौनक, आयुष ) के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने एवं सेफ ड्राइविंग का संदेश देते हुए छात्रों ने सभी की वाह वाही लूटी।

अमेरिका के हिप – हॉप डांस (भार्गव, मोहित, शुभम, रूद्र , मोहन , अक्षत, अनंत, मानव ) की ऊर्जावान प्रस्तुति से पूरा पॉलिटेक्निक सभाग्रह तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो गया।

अतिथियों के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओ में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरण किया गया। विशिष्ट अतिथि पंकज कंकरवाल ने अपने उद्बोधन में कहा की रेनबो विद्यालय बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य भी कर रहा है । ६ वीं वाहिनी की अस्सिटेंट कमांडेंट सुरेश चौबे मैडम ने अभिभावकों को उनके बचपन के दिन याद दिलाते हुए कहा की अभिभावकों को अपने बच्चों को केवल मार्क्स पर जोर नहीं देना चाहिए अपितु उनके सर्वांगीण विकास हेतु खेल कूद व सभी तरह की एक्टिविटीज में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करना चाहिए। क्यूंकि ऐसी सकारात्मक सोच से ये छात्र ही देश को भविष्य में नयी ऊंचाई पर ले जायेंगे। डी एस पी साइबर क्राइम अभिनव उपाध्याय ने पुरस्कृत छात्रों को बधाई दी व रेनबो विद्यालय को निरंतर छात्र हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अभिभावकों को साइबर क्राइम पर जागरूक करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाय बताये तथा साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने की दिशा में प्रेरित किया। समाजसेवी दीपक अग्रवाल ने रेनबो विद्यालय की एक बीज से पेड़ बनने के सफर की सराहना की व रायगढ़ अंचल में विद्यालय की ख्याति सदैव बढ़ती रहे ऐसी कामना की। सभी अतिथियों ने रेनबो विद्यालय की शिक्षिकाओं को कार्यक्रम की सफलता पर शुभकामनायें दीं।
