IMG-20260124-WA0020
सस्पेक्टेड मौत

वैदिक स्कूल में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस को जानकारी भी नहीं दी और ले गए गृह ग्राम

वैदिक स्कूल के हॉस्टल में सुबह के 9:00 बजे गिरी पड़ी मिली थी छात्रा,  इसके बाद भी पुलिस को नहीं दी गई थी सूचना

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिला मुख्यालय से लगे पटेल पाली स्थित वैदिक स्कूल के एक 12वीं कक्षा के छात्रा की वहां के हॉस्टल में  संदिग्ध अव्यवस्था मौत हो गई। इस मामले में बताया जा रहा है कि छात्रा की स्कूल के हॉस्टल में ही  अटैक आने से मौत हो गई थी । इसमें खास बात यह है कि स्कूल प्रबंधक इस मामले को छुपाने की मंशा से पुलिस को सूचना देने की बजाय प्राइवेट हॉस्पिटल अपेक्स में उपचार के लिए ले गए  परंतु उक्त छात्र की स्थिति को देखते हुए उसे जिंदल फॉर्टिस हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन द्वारा पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई। जबकि सूत्रों के माने तो जिंदल फॉर्टिस हॉस्पिटल में पहुंचते ही वहां के डॉक्टरों ने चेकअप के पश्चात प्रथम दृष्टिय ही छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को सूचना भी नहीं दी और लाश को लेगए  गृह ग्राम

इस मामले में बताया भी जा रहा है कि छात्रा को पहले अपेक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी परंतु छात्रा को स्कूल प्रबंधन ने सीधे जिंदल फर्टिस हॉस्पिटल ले गए। वहां के डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टिया ही छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा और तब तक परिजनों के आ जाने पर परिजनों के साथ छात्र की लाश को उनके परिजनों ने गृह ग्राम मालखरौदा ले गए। 

 क्या कहते है डॉक्टर

डॉ अजय गुप्ता से बातचीत पर उन्होंने बताया कि मौत का कारण पीएम होने के बाद ही पता चलेगा। पोस्ट मार्टम की सुविधा केवल जिला चिकित्सालय में है। इसलिए हम मौत का कारण नहीं बता सकते पोस्ट मार्टम के बाद ही पता चलेगा।

उनके बीच ही मचा था झगड़ा

 जिंदल के डॉ अर्नब मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सुचना दी थी पर जो लाये थे। उनके बीच झगडे हो रहे थे और फिर बिना बॉडी को रखे वे ले गए।

सूत्रों के अनुसार

अपुष्ट सूत्रों से काफी कुछ पता चल रहा है ऐसे में तीन महिला डॉक्टर की टीम पोस्ट मार्टम करे दूसरे वीडियो ग्राफी हो ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

क्या कहती है पुलिस 

वैदिक स्कूल के छात्रा की मौत के मामले में अब तक विधिवत सूचना नहीं दी गई है परंतु पुलिस अपनी ओर से इस मामले में छानबीन कर रही है। मामले में छात्रा की मौत का पता चलने के बाद लाश को छात्रा के परिजन अपने ग्रह ग्राम मालखरौदा ले गए है । वहां पीएम की व्यवस्था की गई है। 

मोहन भारद्वाज

थाना प्रभारी जूट मिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच