महतारी वंदन योजना

महतारी वंदन योजना बनी प्रेमा बैरागी का सहारा

योजना के लाभ से मूलभूत जरूरत हो रही पूरी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने प्रारंभ महतारी वंदन योजना आज साकार होते दिखाई दे रही है। महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के साथ घर की दायित्वों को बखूबी निभा पा रही है।
रायगढ़ निवासी श्रीमती प्रेमा बैरागी सिलाई का कार्य करती है। शासन की महतारी वंदन योजना से मिली सहायता राशि से वे अपने परिवार के लिए आर्थिक रूप से सहयोग कर पा रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से अब तक उन्हें 9 हजार मिले हैं। जिसका बच्चों की पढ़ाई के लिए पुस्तकें खरीदने, घर के जरूरी सामान पर खर्च किए।
श्रीमती बैरागी कहती है कि इस योजना से उन्हें ना सिर्फ आर्थिक मदद मिली, बल्कि मानसिक सुकून भी मिला है। जब से हर महीने पैसा आना शुरू हुआ है, मुझे ऐसा लगता है कि कोई हमारा सहारा बन गया है। ये पैसा मेरे बच्चों के भविष्य और घर के सपनों को साकार करने में मदद कर रहा है। पहले बच्चों की जरूरतें पूरी करना मुश्किल था। हर छोटी चीज के लिए आर्थिक तंगी रहती थी। लेकिन महतारी वंदन योजना से जो सहायता मिली है, उससे मेरे परिवार के जीवन में बड़ी राहत दी है। अब बच्चों की पढ़ाई बिना रुकावट के चल रही है और घर की बुनियादी जरूरतें भी आसानी से पूरी हो रही हैं।
प्रेमा बैरागी ने महतारी वंदन योजना लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और संवेदनशीलता से हमें इस योजना का लाभ मिल रहा है। जिनकी वजह से मेरी जैसी कई महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन