सड़क दुर्घटना में घायल साथी को अस्पताल पहुंचाने की बजाय भाग गए दोनों साथी

चक्रधरनगर पुलिस ने दोनों युवकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला किया दर्ज, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। सड़क दुर्घटना में घायल साथी को अस्पताल पहुंचाने की बजाय दो दोस्त उसे उसी अवस्था मे छोड़ कर भाग गये। इससे इलाज में देरी होने पर उसकी मौत हो गई। इससे पुलिस ने भागने वाले दोनो दोस्तो के खिलाफ़ चक्रधरनगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बेलरिया थाना चक्रधरनगर निवासी अजय निषाद और अलेख साय एक ही मोटर सायकल प्लेटिना कमांक सीजी 13 एएस 5615 से ग्राम महापल्ली दुर्गा देखने जा रहे थे । मोटर सायकल को अलेख साव चला रहा था। बीच में अजय निषाद और पीछे सुधीर सा बैठा हुआ था । ग्राम महापल्ली बेरियर के पास मुख्य मार्ग में मोटर सायकल सहित तीनों गिर गये। जिसमें सुधीर सा के सिर एवं शरीर में अंदरूनी चोंट आया जो घटना स्थल पर ही बेहोशी हालत में था उसे तत्कालिक ईलाज की आवश्यकता थी । घटना स्थल से लगभग 02 किमी की दूरी पर ही ग्राम लोईंग स्वास्थय केन्द्र है तथा घटना स्थल से लगभग 08 किमी की दूरी पर आलेख का गांव बेलरिया स्थित है। उसके दोनों दोस्त अजय निषाद और अलेख साय ने सुधीर को अस्पताल न ले जाकर अपने दोस्त को बुलाये और ग्राम बेलरिया के बाहर एक बाडी में घायल सुधीर को छोड़े और सुधीर के परिजन को बिना सूचना दिये अपने-अपने घर चले गये । ग्रामवासी के माध्यम से काफी समय बाद सुधीर के घरवालों को एक्सीडेंट की जानकारी मिली और सुधीर को अस्पताल लेकर गये, जहां ईलाज दौरान सुधीर सा का दिनांक 15.10.2024 को मृत्यु हो गया है। मृतक के दोस्त अजय निषाद एवं अलेख साव यह भली भांति जानते थे कि सुधीर को अस्पताल न ले जाने से उसकी मृत्यु संभाव्य है और बिना सुधीर के परिजन को बिना सूचना दिये गांव के बाहर बाडी में छोडकर भाग गये । इस मामले में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा मर्ग जांच पर दोनों आरोपी (1) अलेख साव पिता दिनेश साव उम्र 24 वर्ष साकिन बेलरिया थाना चकधर नगर जिला रायगढ (2) अजय निषाद पिता मुनूराम निषाद उम्र 27 वर्ष साकिन करकछार थाना तमनार हाल मुकाम ग्राम बेलरिया जिला रायगढ़ के विरूद्ध धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत आज अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों की छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया और दोनों को रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया गया है ।
पुलिस की अपील
एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने कहा कि घायल व्यक्ति की सहायता करना मानवीय कर्तव्य है। "गुड सेमेरिटन" कानून के तहत सहायता करने वाले लोगों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने आम जनता से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की तुरंत मदद करें और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में देरी न करें।