IMG-20260124-WA0020
धार्मिक आस्था

मिलने गया था प्रेमिका से आधी रात को और तुलसी चौरा पर हो गया धार्मिक बवाल

धार्मिक आस्था के ठेस लगने पर क्षेत्र वासियों ने किया पुलिस शिकायत, प्रेमी पुलिस की हिरासत में 

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर जिस तरह शहर में तनाव का माहौल निर्मित है। उसी तरह धार्मिक आस्थाओं को भी ठेस पहुंचने की कोशिश की जा रही है। ऐसे एक मामले में कल मध्य रात्रि जिला मुख्यालय के चक्रधर थाना क्षेत्र के आईटीआई स्थित अंबेडकर आवास के पास मंदिर के सामने तुलसी चौरा को तोड़फोड़ करने का आरोप लगता गया है। जिसे लेकर अंबेडकर आवास के कुछ रह वासियों ने मामले की शिकायत चक्रधर नगर थाने में की है। इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि कल मध्य रात्रि को कुछ अज्ञात असमाजिक तत्वों ने अम्बेडकर आवास के  मंदिर सामने तुलसी चौरा में तोड़फोड़ किया और वहां पेशाब कर देने का आरोप लगाया गया है। जबकि हक़ीक़त क्या है और इसमें कितनी सच्चाई है पुलिसिया जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।  इस मामले में अंबेडकर आवास के महिलाओं ने चक्रधर थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि कल रात कुछ अज्ञात सामाजिक तत्वों का हल्ला सुन कर बाहर निकले तो वहां सामाजिक तत्व चिल्ला रहे थे और उसी समय उन्होंने पेशाब कर भाग निकले। 

—- 

क्या है हकीकत 

इस मामले में तुलसी चौरा को तोड़ने की सच्चाई कितनी है यह तो जांच के बाद ही पता चला पाएगा परंतु इस मामला सूत्रों के माने तो पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की बात कही जा रही है जिसमें मोनू नमक एक युवक की प्रेमिका अंबेडकर आवास में रहती है जिस पर उसे शक था कि वह उसे धोखा दे रही है और कल जब प्रेमी जब अपनी प्रेमिका को फोन किया तो उसका फोन बिजी आने से युवक अपने दल बल के साथ अम्बेडकर आवास पहुचा था। उसी रात भागमभाग में तुलसी गाड़ी से टकराकर टूट गया। 

देखिए वीडियो थाना में पहुंचे मोहल्ले वासी

पकड़ा गया आरोपी 

इस मामले में पुलिसिया सूत्रों के माने तो चक्रधर नगर पुलिस ने तुलसी चौरा को तोड़ने वाले आरोपी को फिलहाल के राहत में ले लिया है। इसमें बता जा रहा है कि आरोपी आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और वहां से भागने की हड़बड़ी में गाड़ी बैक करते समय तुलसी चौरा टूट गया।

किराये की थी गाड़ी 

इस मामले में खास बात यह है कि जिस गाड़ी के ठोकर से तुलसी चौरा धराशाई हुआ है। वह गाड़ी एक किराए की है। जिसे लेकर आरोपी आधी रात को अपने दल बल के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। उक्त गाड़ी को लेकर भी पुलिस ने जांच में ले लिया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

अंबेडकर आवास स्थित तुलसी चौरा को तोड़े जाने के शिकायत पर आरोपी को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में ले  लिया गया है परंतु इसमें जांच के बात ही कोई कार्यवाही की जा सकती है। 

नंदू सारथी 

प्रभारी थाना चक्रधर नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच