IMG-20260124-WA0020
हाथी शावक की मौत

तालाब में नहाने के दौरान एक दो महीने के हाथी शावक की डूब कर मौत

52 हाथीयों का दल आज प्रातः काल गया था तालाब में नहाने,जलक्रीड़ा के दौरान डूब गया नन्हा शावक, हाथियों के चिंघाड़ने से गूंज उठा था जंगल

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल के हाटी वन परिक्षेत्र के 554 बीट में हाथी के एक डेढ से दो महीने के एक नन्हे शावक की तालाब में डूब कर मौत हो गई । घटना की जानकारी वन विभाग के आल्हा अधिकारियों को लगने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर हाथी के नन्हे शावक की लाश को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है तथा उसके पोस्ट मार्टम की तैयारी की है रही है।  इस मामले में बताया जा रहा है कि उक्त घटना आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच की है।  इस मामले में बताया जा रहा है कि जिस  हाथियों के दल में उक्त हाथी का शावक विचरण कर रहा था वह दल तालाब के आस पास ही डेरा डाले बैठे हैं और उनकी रुदन से पूरा जंगल कांप उठा है।  गौरतलब है कि धर्मजयगढ़ वन मंडल के हाटी बीट में  554 आर  एफ  में जंगल के भीतर तालाब में हाथियों का एक विशाल दल जलक्रीड़ा कर रहे थे। इसी दौरान दल में मौजूद एक डेढ़ से 2 महीने का नन्हा शावक नहाने के दौरान तालाब में डूब गया। 

हाथियों के रुदन से गूंज उठा जंगल

इस घटना से हाथियों के चिंघाड़ने से पूरा जंगल दहल उठा। हाथियों के इस रुदन को सुनकर गांव के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग के आला अफसर को दी। ग्रामीणों की सूचना पाकर वन मंडल अधिकारी अभिषेक जोगावत के मार्गदर्शन में वन विभाग के अफसर तुरंत मौके पर पहुंचे और तालाब में डूबे हाथी के शावक को तालाब से बाहर निकाला गया जहां उसकी पीएम की तैयारी चल रही है। 

प्रातः काल में नहा रहे थे 52 हाथियों का दल

सूत्रों के माने तो क्षेत्र में 52 हाथियों का एक विशाल दल विचरण कर रहे हैं जो आज प्रातः भोर में 04 से 05 बजे के बीच तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान नन्हे सावन की तालाब में डूब कर मौत हो गई। शावक के डूबने से हांथीयों में हड़कम्प मच गया और हांथीयों के चिंघाड़ने से पूरा जंगल दहल गया।

क्या कहते है अधिकारी

हाटी सर्किल के 554 बीट में हाथियों को दल नहा रहा था। नहाने के दौरान डेढ़ से 2 महीने के शावक डूब गया। शव को बाहर निकाल दिया गया है और पीएम की तैयारी चल रही है।

बाल गोविंद साहू

एसडीओ धरमजयगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच