IMG-20260124-WA0020
जानलेवा हमला

मां बेटे पर जानलेवा वार करने वाले दो भाई, सहित उसके साथी को किया गिरफ्तार

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शराब पीकर मां बेटे को गाली गलौज करते हुए उन पर चाकु से जान लेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और रिमांड पर जेल भेज दिया है। दर घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है । इसमे पुलिस के अनुसार बड़े भंडार गांव निवासी श्रीमती ननकी बाई और उसके बेटे के साथ  कल बड़ी दीपावली के दिन दोपहर लगभग 3 बजे गांव का लक्ष्मी सारथी शराब के नशे में उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था। जब उसकी मां श्रीमती ननकी बाई ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया तो लक्ष्मी सारथी के साथ उसका भाई भागीरथी सारथी और साथी सोनकेश्वर सारथी एवं विजय सारथी भी वहां पहुंचे। चारों ने मिलकर मां-बेटे के साथ दुर्व्यवहार किया, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव के दौरान लक्ष्मी सारथी ने श्रवण सारथी पर चाकू से वार किया । इससे उसके गर्दन और गाल पर गहरी चोटें आईं। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115235 बीएस का अपराध पंजीकृत किया और पुसौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए श्रवण सारथी और उसकी मां का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें धारदार हथियार से वार की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 118(1) बीएनएस विस्तारित कर विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों - लक्ष्मी सारथी पिता सोनकेश्वर सारथी (35 वर्ष), विजय सारथी पिता सोनकेश्वर सारथी (33 वर्ष), और सोनकेश्वर सारथी पिता कायतराम (72 वर्ष), तीनों निवासी बड़े भंडार, थाना पुसौर को हिरासत में लिया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और डंडे को भी जप्त किया, मामला गैर जमानती अपराध होने से आरोपियों का रिमांड लेने न्यायालय पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच