मानसिक प्रताड़ना

टोनही के नाम पर फिर हुई एक महिला प्रताड़ित,पति,सास,ससुर सहित कई लोगो पर प्रताड़ना का आरोप

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। आज के हाईटेक जमाने में जहां महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है। तो वही ग्रामीण क्षेत्र में आज कई ऐसे लोग है जो अपनी बहुओं पर टोना टोटका का लांछन लगाने से नही चूकते। ऐसे ही एक मामले में चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नवापाली निवासी ललित चौहान  ने अपने पति राहुल चौहान सास मीनाक्षी चौहान ससुर धनीराम सहित उसके पति और यहां तक परिवार के अन्य सदस्य  भी महिला पर टोनही होने का लांछन लगाकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसे लेकर महिला ने मामले की शिकायत चक्रधर नगर थाना में करते हुए करवाई की मांग की है।

यही नहीं इस मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि जब से उसकी शादी हुई है तब से लेकर उसके सास ससुर चाची सास चाचा ससुर और तो और खुद उसका पति टोनही है कह कर मानसिक रूप से प्रताडित करते आ रहे है। उसने यह भी बताया कि उसे उसकी माँ के घर से जादू टोना सीख कर आने का हवाला देकर कई बार मार पीट कर चूके हैं और एक बार तो उसे जान से मार देने की बात कहते हुए बाल से घसीट कर मारपीट की गई थी । महिला ने अपने आवेदन में डेढ़ सास पुष्पांजलि चौहान व दीपा चौहान और ननंद पर भी मारपीट करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बहरहाल इस मामले में चक्रधर नगर पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर उसके आवेदन के आधार पर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
जनजाति विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे शासन-प्रशासन : रवि भगत ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी