खेल

अंडर 19 हेतु नमन वलेचा चयनितप्लेट कंबाईंड टीम में खेलेंगे

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। राज्य स्तरीय अंडर 19 टीम के एलिट मैचों हेतु रायगढ़ के नमन वलेचा का चयन प्लेट कंबाईंड टीम हेतु किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों जिले की अंडर 19 टीम प्लेट मैचों हेतु भिलाई खेलने के लिए गई थी। जिसमें स्थानीय खिलाड़ी नमन वलेचा ने सरगुजा के विरूद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए 63 रन बनाए थे। जिसके चलते एलिट मैचों हेतु प्लेट कंबाईंड टीम में नमन वलेचा का चयन हुआ। इसके अलावा इस टीम में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, महासमुंद, जांजगी-चांपा आदि के खिलाड़ी भी शामिल हैं। नमन वलेचा के चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...