निरीक्षण जांच

शहर के पांच होटलों में पाए गए अव मानक स्तर की खाद्य सामग्री,नोटिस जारी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कल  त्योहार पर्व को ध्यान में रखते हुये लगातार सघन जॉच/निरीक्षण किया । इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत रायगढ़ जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से जॉच/विश्लेषण हेतु नमूने संकलित किये गये। इन नमूनों को चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से त्वरित जॉच की कार्यवाही किया गया। जिसमें 08 फर्म-सुश्री होटल कबीर चौक, मुन्ना डेयरी जेल परिसर, चॉवला रेस्टोरेंट चक्रधर नगर चौक, नूतन स्टोर चक्रधर नगर चौक, अपना स्टोर बोईरदादर रोड, अलंकार स्वीट्स गोपी टॉकीज रोड, आसुतोष रेस्टोरेन्ट ढिमरापुर चौक, गृहणी स्टोर ढिमरापुर चौक से कुल 40 विभिन्न प्रकार के नमूनें जैसे-बर्फी, लडडू, छेना पुड़ा, जलेबी, चमचम, चोकोबाईट बिस्कुट, दुध पाउडर आदि खाद्य पदार्थों को जॉच/विश्लेषण हेतु लिया गया। जिसमें कुल 35 नमूने मानक पाये गये तथा 05 नमूने अवमानक पाये गये। अवमानक नमूने फर्म-आशुतोष रेस्टोरेन्ट, ढिमरापुर चौक से मिठा चटनी, पेड़ा एवं गृहणी स्टोर, ढिमरापुर चौक से अरहर दाल, शक्कर तथा काबुली चना अवमानक प्राप्त होने पर संबंधित फर्म/प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा लगातार सघन जॉच/निरीक्षण की कार्यवाही आगामी माह तक निरंतर जारी रहेगा। उक्त कार्यवाही श्री अंकित गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री शाश्वत तिवारी, नमूना सहायक, श्रीमती सुमन अग्रवाल नमूना सहायक एवं टीम द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
जनजाति विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे शासन-प्रशासन : रवि भगत ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी