एक ही रात में 120 हाथियों ने कर दी 82 किसानों की दर्जनों एकड़ फसल तबाह

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। रायगढ़ हो या धर्मजयगढ़ हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। यही वजह है कि वन विभाग को हर साल लाखों रुपए का मुआवजा प्रभावित किसानों को देना पड़ता है जबकि इस मामले में अब तक कोई पुख्ता कदम उठाये नहीं जा सकते हैं। ऐसे ही मामले में धरमजयगढ़ के किसान इन दिनों खौफ के साये में अपने खेतों की रखवाली करने के लिए मजबूर हो गए हैं दरअसल इन दोनों धर्मजयगढ़ के जंगलों में 120 हाथियों का दल विचरण कर रहे हैं जिन्होंने कल एक ही रात में 82 किसानों के फसलों को रौंद डाला जिसमे अलोला बीट के 52 आर एफ में सबसे ज्यादा 53 किसानों की फसलें तबाह हुई है। यही नही सूत्रों की माने तो 120 हाथियों के अलग अलग दलों ने तकरीबन 21 गांव के खेतों में उत्पात मचाया है और धान की फसलों को रौंद कर अपनी भूख शांत की है। इसके कारण धर्मजयगढ़ वन मंडल के ग्राम पंचायत में हाथियों की भारी संख्या को लेकर एक ख़ौफ़ का माहौल निर्मित है और क्षेत्र के किसान अपनी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए रात जागरम करने को मजबूत हो गए हैं।

——
इन गांव में हाथियों ने मचाया उत्पात
फतेपुर, शेरबंद, गेरसा,पोटिया, मेंढरमार, लामबहरी, विजयनगर सकालो करमोहालीपर जाम टिकरा,गेहुफांडी,जरहापारा, भाटापारा,सांगुल,जामटीकरा, तालगांव, तेजपुर,सिंधुमार, तरेकेला,कांसा बहार, कटाई पाली सी ।
——-
211 पोधे और 12 बिजली के खम्भे भी तबाह
हथियो ने धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के तराईमार के 362 पीएफ में विभाग द्वारा रोपे गए 211 नग पौधों को भी रौंद कर खराब कर दिया। इसी तरह हाथियों ने वहां के 10 आर सीसी पोल एवं जाली को भी तोड़ फोड़ डाला।इसके अलावा नागदरहा परिसर के बरुखोल में 2 बिजली के खम्बे को भी नुकसान पहुंचाया है ।