तबादला

33 उप पंजीयकों का थोक में तबादला, रायगढ़ आ रहे है तनोज

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। राज्य शासन ने 33 उप पंजीयक तथा वरिष्ठ पंजीयकों का थोक में तबादला कर दिया है । इसमे खास बात यह है कि प्रदेश के कई बड़े शहरों के उप पंजीयकों के साथ- साथ पलारी के उप पंजीयक को रायगढ़  भेजा जा रहा है।  पड़ोसी जिला सारंगढ के उप पंजीयक को भी धमतरी एवं बिलाईगढ़ के उप पंजीयक का भी महासमुंद स्थानान्तरण किया गया है। 

—- 

राज्य शासन ने विभागों में कसावट लाने एवं पारदर्शिता बरकरार रखने के लिए उप पंजीयकों का थोक में एक साथ तबादला आदेश जारी कर दिया है।  जिसमें  खास कर रायपुर बिलासपुर से लेकर दुर्ग यहां तक शक्ति जिला के भी उप पंजीयक का स्थानांतरण किया गया है।  इसमे खास कर रायपुर के 3 बिलासपुर के 3 तथा दुर्गा के 3 उपजेकों को इधर से उधर किया गया है। इसके अलावा राजनांदगांव, गुडरदेही,महासमुंद व हरदी बाजार कुनकुरी शक्ति,पेंड्रारोड़ गरियाबंद तथा कांकेर व बेमेतरा के भी उप पंजीयक को इधर से उधर किया गया है। 

रायगढ़ के उप पंजीयक की नही जानकारी

राज्य शासन के आदेशों की माने तो पलारी के उप पंजीयक तमोज कुमार भूआर्य  का स्थानांतरण उप पंजीयक रायगढ़ किया गया है । जबकि रायगढ़ रजिस्टार आफिस से किसी भी अधिकारी का स्थानांतरण कहाँ किया गया है या नही  इसकी जानकारी नही है।

चांपा के सेत राम होंगे सारंगढ के उप पंजीयक

सारंगढ़ के वरिष्ठ उप पंजीयक एम आर ध्रुव का तबादला का उप पंजीयक कार्यालय धमतरी किया गया है। इसी तरह बिलाईगढ़ के उप पंजीयक उत्तम कुमार टंडन को महासमुंद भेजा गया गया। चांपा के उप पंजीयक सेत राम चौहान को सारंगढ़ में पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन