गणेश उत्सव

बप्पा की विदाई में जमकर थिरके दीनदयालपुरम फेस 2 के कालोनी वासी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। ब्रह्मांड के कण-कण में समाए भगवान श्री गणेश की आराधना में जहां पिछले सप्ताह से गणेश मंडल में आस्था भक्ति विश्वास की बयार-बह रही है। वही गणेश चतुर्थी की सप्तमी को शहर के विभिन्न गणेश पंडलो में भगवान गणेश जी कि विदाई की गई और विषर्जन में श्रद्धालुओं की श्रद्धा देखते ही बन रही थी ।  गणपति विसर्जन की बेला में शहर के टीवी टावर रोड स्थित पंडित दीनदयाल पुरम फेस टू में भी भगवान श्री गणेश की विदाई की गई और गणेश विसर्जन में कॉलोनी के तमाम रहे वासियों ने बप्पा की विदाई में जमकर डांस किया और भगवान गणेश को अगले साल पुणे पधारने आशीर्वाद मांगा। 

—— 

गणेश चतुर्थी में दीनदयाल पुरम फेस 2 में गणेश चतुर्थी की धूम

विदित हो कि पंडित दीनदयालपुरम फेस 2 में हमेशा हर फेस्टिवल को खुशियों के साथ मनाया जाता है जहां इस साल गणेश चतुर्थी को कॉलोनी के बच्चों ने भगवान गणेश जी मनमोहक प्रतिमा स्थापित किया गया था । वहां आज भोलेनाथ के पुत्र गणपति बप्पा की विदाई की गई। 

——  

विषर्जन में कॉलोनी की महिलाओं ने जमकर लगाए ठुमके

गणेश विसर्जन के कार्यक्रम में कालोनी की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें महिलाओं ने विदाई में लाल रंग के मनोहारी पारंपरिक परिधान में सजधज कर डांस करते हुए तालाब तक गए और बप्पा की विदाई की गई ।

—— 

रास्ते मे खूब उड़े गुलाल

भगवान गणेश के विसर्जन समारोह हर्षोल्लास के साथ समस्त कालोनी वासियो का हर्षोउल्लास देखते ही बन रहा था । इस विसर्जन में कॉलोनी  वासियो ने जमकर गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को गुलाल लगा कर खुशियां बांटी ।

——- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन