IMG-20260124-WA0020
जशपुरनगर

बागबहार के आंगनबाड़ी केंद्रों का तहसीलदार ने किया निरीक्षण

brahmosnews.comआंगनबाड़ी केंद्र तारकेला, मकरचुआ, बागबहार एवं कोडारपारा में वजन त्यौहार का किया निरीक्षण

ब्रह्मोस न्यूज़ जशपुर। राज्य में चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशानुसार लगातार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को तहसीलदार बागबहार कृष्णमूर्ति दीवान द्वारा बागबहार तहसील के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र तारकेला, मकरचुआ, बागबहार एवं कोडारपारा का निरीक्षण किया गया। वहां उन्होंने केंद्रों में व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए चलाये गए वजन त्यौहार के तहत बच्चों की जांच का अवलोकन करते हुए बच्चों का वजन भी अपने समक्ष करा कर जांच की गई। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों को दिए जाने वाले नास्ते एवं भोजन के संबंध में जानकारी लेते हुए केंद्र में साफ सफाई एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली शालापूर्व शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्रियों को जांच करते हुए उन्होंने बच्चों की उपस्थिति एवं पंजियों के संधारण की स्थिति का भी अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन